भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने समाजसेवा कर मनाया जन्मदिन
बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा का जन्मदिन सामजिक कार्य एवं समाजसेवा कर मनाया।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि अमन मयंक शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ गांधी ग्राउंड में पौधारोपण किया उसके उपरान्त अनाथ आश्रम में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित कर बच्चों के साथ केक काटा।
उसके बाद गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये।समर्थकों द्वारा बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान शिव का जन्मदिन के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक भी किया गया।इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के सचिव भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि सभी जागरूक व्यक्तियों को अपने जन्मदिन पर समाजसेवा करनी चाहिए एवं एक वृक्ष का रोपण अवश्य करना चाहिए।
ब्रज क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,पूर्व शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ़ पप्पू भैया,
प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती,भाजपा नेता डा शैलेश पाठक,वाटर वूमेन शिप्रा पाठक सहित हजारों समर्थकों ने अमन मयंक शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक गौरव पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,कुनाल सक्सेना,हर्ष सारस्वत,शिवोम ,प्रज्ञा अमन मयंक पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।




Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.