भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु राष्ट्र व्यापी स्वच्छता अभियान चलाए भारत सरकार।

RNK SOCIAL TV
0
सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा के पांचवे दिन राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष किया सत्याग्रह।

भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु राष्ट्र व्यापी स्वच्छता अभियान चलाए भारत सरकार।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा के पंचम दिवस मिशन के संस्थापक/अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के आह्वान पर प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में नागरिकों को सूचना कानून के प्रयोग और फायदे से परिचित कराएं जानें के साथ ही गांधी उद्यान बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र राग "" रघुपति राघव राजाराम ..... "" का कीर्तन कर भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु प्रार्थना की। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने संगठन के पत्रक वितरित किए।
Jan drashti news

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मानव नही बल्कि महामानव हैं। वह वैश्विक नेता थे, उनसे पहले ऐसा व्यक्तित्व भूतल पर नही था और उनके बाद भी उन जैसा व्यक्तित्व भूतल पर नही हुआ। उन्होने भारत में जन्म लेकर, भारत के लिए काम किया किंतु उनके विचारों का अनुसरण सम्पूर्ण विश्व कर रहा है। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को गांधी जी की आत्मकथा का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। प्रत्येक घर में राष्ट्रपिता के चित्र की स्थापना के लिए अभियान चलाया जाएगा नागरिकों को वर्ष में एक खादी का वस्त्र अनिवार्य रूप से क्रय किए जाने का संकल्प दिलाया जाएगा।
Rnksocialtv budaunnews


इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस दिनांक २८ सितम्बर २०२५ से राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस १२ अक्टूबर २०२५ तक सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सहयोगी नागरिकों को सूचना के अधिकार से परिचित कराकर उनमें चेतना उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं। देश में गहरी जड़े जमा चुके भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु भारत सरकार को राष्ट्र व्यापी स्वच्छता अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
Jan drashti news

प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत ने कहा कि सूचना कार्यकर्ता निरन्तर विभिन्न विभागों में सूचना प्राप्ति हेतु आवेदन कर रहे हैं। नियमित रूप से सूचना कानून में सुधार हेतु जिम्मेदारों को मांगपत्र भेजे जा रहे है। सूचना अधिकार के जनहित में प्रयोग से व्यवस्था सुधार मिशन को गति मिलेगी।

मंडल समन्वयक एम एच कादरी ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सालयों और धर्म स्थलों के निकट संचालित मांस और मछली के विक्रय को निषिद्ध किए जाने की जरूरत है।

जिला समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे व्यवस्था सुधार मिशन का हिस्सा बनकर राष्ट्रहित में कार्य करे।

आज के अभियान में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, जिला समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह , सह जिला समन्वयक रामलखन एडवोकेट, सह जिला समन्वयक विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, प्रमोद कुमार, कृष्णपाल, नेत्रपाल, प्यारेलाल आदि की सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default