बुराई के विनाश का ले संकल्प।

RNK SOCIAL TV
0
शस्त्र के साथ शास्त्र पर भी रखे समान अधिकार।

बुराई के विनाश का ले संकल्प।
Jan drashti news

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में विजय दशमी के अवसर पर विकसित भारत को समर्पित शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा का आयोजन स्काउट भवन बदायूं में किया गया। सर्व प्रथम आचार्य प्रताप सिंह व रुप किशोर सिंह ने यज्ञ कराकर शस्त्रों का पूजन कराया तत्पश्चात अतिथिगण और उपस्थित महानुभावों ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी का तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर, बैज लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों व प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया ।
Jan drashti news

पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर अतिथि गण, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों ने राष्ट्र नायक, जन जन की आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Jan drashti news

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष मंडलीय उपाध्यक्ष क्षत्रिय महा सभा रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राम हम सबके आस्था के केन्द्र हैं। उनके जीवन से बुराई के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा प्राप्त होती है साथ ही सर्व समाज के प्रति समरसता का भाव भी उत्पन्न होता है।
Jan drashti news

मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक ठा जय वीर सिंह ने कहा कि प्रभु राम की भारत में ही नहीं बल्कि समस्त विश्व में पूजा होती है। हम सौभाग्यशाली है कि हमने उसी कुल मे जन्म लिया है जिस कुल मे भगवान राम का अवतार हुआ। भगवान राम के जीवन चरित्र के साथ ही रामायण का हर चरित्र चाहे वह निषाद हों, केवट हो, शबरी हों या वनवासी और आदिवासी हो, हमे शिक्षा देते है। आज का आयोजन तभी सार्थक होगा जब हम राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।
Jan drashti news

विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह बब्बू भईया ने कहा कि भगवान राम सर्व समाज को साथ लेकर, सभी को आदर प्रदान कर जन जन के आराध्य बने। उन्हे किसी जाति और समाज की सीमा में नही बांधा जा सकता है।,ल समाज को भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर शस्त्र और शास्त्र पर समान अधिकार हेतु प्रयास करना चाहिए।
Jan drashti news

विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठित समाजसेवी चंदौसी डॉक्टर वीरेश कुमार सिंह ने कहा कि हर युग के इतिहास में इच्छवाकुवंशियो की ही गौरव गाथा देखने को मिलती है। हमारा सौभाग्य है कि हमने उस भारत भूमि मेंं जन्म लिया जहां बार बार इच्छवाकु वंश में ईश्वर स्वयं अवतरित हुए है।
Jan drashti news

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, उमेश सिंह राठौड़ , अनिल सिंह चौहान, अरविंद सिंह चौहान , विजय रतन सिंह, सतेंद्र पाल सिंह चौहान , विजय पाल सिंह भदौरिया, गोपाली सिंह, कृपाल सिंह, देवी सिंह देवड़ा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
Jan drashti news


इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनपाल सिंह, टीकम सिंह, विजय पाल सिंह भदौरिया, गोपाली सिंह , विजय रत्न सिंह, उमेश कुमार सिंह, महीपाल सिंह तोमर , राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, वेद पाल सिंह, सुरेश सिंह, राम प्रताप सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, मनोज कुमार की सुमित कुमार सिंह, ज्ञान सिंह पुंडीर, गौरव तोमर,, गोपेष चौहान, धमेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, पिंटू सिंह, प्रेम पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज एडवोकेट, सुरेश सिंह सिसौदिया, सत्यवीर सिंह चौहान, अरविंद सिंह परमार एडवोकेट, देवपाल सिंह एडवोकेट, रवि प्रताप सिंह, अमृत पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, उमेश कुमार सिंह, देवी सिंह देवरा , श्याम पाल सिंह, धीरज पाल सिंह राणा, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, राजपाल सिंह, , सहित क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय महिला सभा, क्षत्रिय सैनिक सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय दिव्यांग सभा, क्षत्रिय शिक्षक सभा, क्षत्रिय व्यापार सभा के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संचालन कवि भूराज सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default