दशहरा पर रावण मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की गयी।
महान शिव भक्त रावण की अच्छाइयों से हमे सीख लेनी चाहिए -पं अमन मयंक शर्मा
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में दशहरा के पर्व पर रावण मंदिर में भगवान शिव एवं महान शिव भक्त रावण की विशेष पूजा अर्चना की गई।।
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ,अलोक शर्मा,शिवकांत शर्मा,अजय शर्मा ,शशिकान्त रावत, ने भगवान शिव एवं रावण का षोडशोपचार पूजन किया एवं मंत्र जाप किया। इसके उपरांत भगवान शिव को समर्पित हवन का आयोजन कर रावण एवं भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।पंडित अमन मयंक शर्मा ने रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ एवं गायन कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि रावण जैसा शिव भक्त चारों युगों में पैदा नही हुआ। प्रत्येक मनुष्य को रावण की विद्दान्ता,उनकी शिव भक्ति एवं अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए।
गौरव पाठक एवं आलोक उपाध्याय ने कहा कि रावण ने भगवान शिव की सर्वश्रेष्ठ स्तुति शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर शिव भक्ति को एक नया आयाम दिया।शिवकांत शर्मा,अजय शर्मा एवं शशिकान्त रावत ने कहा कि रावण महाज्ञानी,परम प्रतापी एवं तेजस्वी थे एवं प्रत्येक शिव भक्त को रावण से भगवान शिव की असीम भक्ति करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत मे पं अमन मयंक शर्मा ने रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।इसके उपरांत नेहरू चौक पर रावण की शोभायात्रा में पं अमन मयंक शर्मा ने रामलीला बदायूं मे रावण का किरदार निभाने वाले रावण के स्वरुप पं परमानंद मिश्रा का तिलक कर माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर आरती की।
इस अवसर पर दक्ष सारस्वत,अनुज मिश्रा,मधुरानंद,गीता शर्मा,सुमित मिश्रा,,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,अंजलि मिश्रा,वैदिक पाठक, सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.