आधार कार्ड में फोटो अपडेट को लेकर गहलोत ने लिखा सन्देश।

RNK SOCIAL TV
0
आधार कार्ड में किसी भी अपडेट पर अवैध वसूली को लेकर uidai को आधार कार्ड में फोटो अपडेट को लेकर गहलोत ने लिखा सन्देश। एक प्रार्थना पत्र सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने भेजा है।

गहलोत उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में निवास करते हैं और सामाजिक संगठन जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन में प्रदेश समन्वयक पद पर कार्यरत हैं।

गहलोत ने uidai के मुख्यालय को बताया है कि आधार कार्ड से सम्बंधित सेवाएं नागरिकों को लेना टेढ़ी खीर बन गया है, आधार कार्ड धारकों को मोबाईल नंबर अपडेट के लिए 150 से 250 रुपए तक का भुगतान करना पड़ता है और फोटो अपडेट में 400 तक का भुगतान, फिंगर अपडेट 350 से 500 तक का रेट चल रहा है, जोकि चोरी छुपे चल रहा और कार्ड धारकों को गुमराह कर वसूला जा रहा है।

गहलोत ने कहा है कि उक्त समस्याओं को देखते हुए हमारे जनपद बदायूं के नागरिकों की मांग है कि मोबाईल नंबर व फोटो अपडेट करने के लिए स्वयं अपडेट करने का विकल्प देने का कष्ट करें ताकि नागरिक अवैध वसूली का शिकार न हों, सुरक्षा की दृष्टि से चेहरा प्रमाणीकरण एवं अधिकतम तीन चांस दिए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default