National Crime Investigation Bureau ने पीएम मोदी को ट्वीट कर महत्वपूर्ण मुद्दे पर नारीशक्ति के सम्मान में पोस्ट कर कार्यवाही की मांग की उन्होंने पीएम को अवगत कराया है कि
हाल ही में #सोशल #मीडिया प्लेटफ़ॉर्म #grok पर जोड़े गए एक नए फीचर को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। आरोप है कि इस फीचर के माध्यम से किसी भी महिला या लड़की की सामान्य तस्वीर को कुछ ही सेकंड में ब्रा-पेंटी, बिकनी अथवा अन्य अर्ध-नग्न रूप में बदला जा सकता है। यह तकनीक इतनी सरल बताई जा रही है कि किसी भी परिचित या #अपरिचित महिला की सभ्य फोटो को उसकी इच्छा के विरुद्ध आपत्तिजनक रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
यह भी गया है कि “नारी तू नारायणी” की भावना वाले भारत जैसे देश में इस प्रकार की तकनीक #महिलाओं की #गरिमा, #सम्मान और #सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे टूल्स का दुरुपयोग कर महिलाओं को बदनाम करने, #मानसिक उत्पीड़न और #ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को बढ़ावा दिया जा सकता है।
यह भी चिंता जताई गई है कि इस तरह की तकनीक समाज में महिलाओं के प्रति सोच को नुकसान पहुंचाएगी, वहीं #डिजिटल #अपराधों में वृद्धि के साथ-साथ गैर-जागरूक और अशिक्षित महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग व #यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
#राष्ट्रहित और महिलाओं के सम्मान की #रक्षा के लिए मांग की गई है कि इस प्रकार के #आपत्तिजनक फीचर्स पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा इनके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश और प्रभावी कानून बनाए जाएं।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.