बदायूं में सड़क सुरक्षा अभियान: बिना फिटनेस चल रही स्कूली वैन समेत 9 वाहनों पर कार्रवाई

RNK SOCIAL TV
0
बदायूं। शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना फिटनेस स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन को सीज किया गया, जिससे बच्चों की सुरक्षा के प्रति विभाग की सख्ती स्पष्ट हुई।
कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने जांच में पाया कि कई वाहन मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहे थे। इसी क्रम में
Rnksocialtv


3 ओवरलोड मालवाहक वाहन सीज किए गए,
2 फिटनेस फेल ई-रिक्शा सीज किए गए,
एक लोडर वाहन बिना फिटनेस व आवश्यक प्रपत्रों के संचालन करते पाए जाने पर सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त गलत तरीके से सवारियां बैठाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के आरोप में 2 बसों के चालान भी किए गए। इस प्रकार कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
Rnksocialtv


इस अभियान में प्रवर्तन सुपरवाइजर आदेश कुमार सहित 4 भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि जन सामान्य और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
जिला प्रशासन ने वाहन संचालकों से अपील की है कि सभी आवश्यक दस्तावेज और फिटनेस प्रमाण पत्र पूर्ण रखते हुए ही वाहन का संचालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


By - RNK SOCIAL TV 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default