एसडीएम ने पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन,

RNK SOCIAL TV
0

एसडीएम ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन, किसानों व वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Rnksocialtv


बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वजीरगंज मार्ग पर नवनिर्मित पेट्रोल पंप का उद्घाटन रविवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
Rnksocialtv

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेत्री ममता शाक्य तथा आगरा में तैनात डीएसओ एसपी शाक्य ने अधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि वजीरगंज मार्ग पर अब तक कोई पेट्रोल पंप उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों और वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल के लिए दूर जाना पड़ता था। अब इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
Rnksocialtv

उन्होंने कहा कि यह पंप क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है, जिससे आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा।
भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए पेट्रोल पंप की स्थापना कराई गई है। यहां शुद्धता के साथ पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत होगा।
कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, रामेश्वर शाक्य, पीडी सिंह, मुकेश चंद्र मौर्य, ब्रजेश कुमार सिंह, वरुण शंखधार, राजाराम शाक्य, प्रिंस कुमार, सत्यपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default