बदायूं - बोलीदाताओं ने 5000 रुपए की धरोहर राशि जमा कर लिया नीलामी में भाग अन्तिम बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में कार्यवाही समाप्त कर शेष लोगों की धरोहर राशि को वापिस किया गया।
सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हाई में स्थित गौशाला पर स्टॉक में गोबर खाद के बचे हुए ढेर की नीलामी आज 20 मई 2024 को खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं०) पंचायत सचिव भानुप्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान पति राममूर्ति की मौजूदगी में शुरू किया गया नीलामी की सूचना पूर्व में ही प्रकाशित की गई थी सूचना के आधार पर समसपुर बल्लू, मुड़सान,बिहारीपुर, कोल्हाई, आदि गांव के किसान गौशाला पर मौजूद थे जिसमें शेरसिंह, सुरेन्द्र सिंह यादव पूर्व प्रधान,रामनिवास गजेन्द्र सिंह आदि ने भाग लिया गोबरखाद ढेर का न्यूनतम मूल्य खण्ड विकास अधिकारी ने 50000 रूपए रखा इससे ऊपर बोली को शुरु किया गया।
गजेन्द्र सिंह ने बोली की शुरुआत की अन्त में अधिक मूल्य 56000 रुपए पर बोली टूटी और शेरसिंह की बोली के पक्ष में 56000 रूपए में गोबर खाद को नीलाम किया गया शेरसिंह ने 25% की धनराशि को जमा किया है शेष धनराशि के लिए एक सप्ताह दिया गया है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत,रामफल, करन सिंह, विमल कुमार,प्रमोद कुमार, व अन्य ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.