आपको बता दें कि जनपद बदायूं के विकास क्षेत्र सहसवान के बी आर सी केन्द्र कोल्हाई पर अनिमित्ताओं को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी बदायूं से प्रशासनिक जांच की मांग की है।
सिंह ने बताया कि बी आर सी केन्द्र कोल्हाई पर काफी अनिमित्ताएं देखने को मिली हैं अनिमित्ताओं को देखते हुए बी आर सी मद में आने वाले सरकारी धन का दुरुपयोग होने की संभावना जताई है सिंह ने डीएम मनोज कुमार से अनुरोध किया है कि तीन वर्ष की अवधि में बी आर सी केन्द्र मद में आने वाली धनराशि का ब्यौरा एवं रख रखाव की विभागीय जांच नहीं करा कर प्रशासनिक जांच कराने का अनुरोध किया है।

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.