लिया सिंदूर का बदला यहां की नारियों ने अब।
भारतीय हिंदी सेवी पंचायत (प्रकल्प: जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में शिव पुरम बदायूं में आपरेशन सिन्दूर को समर्पित नवम विचार संगोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन भारतीय हिंदी सेवी पंचायत के संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक सभा बदायूं के संरक्षक सेवा निवृत सैन्य अधिकारी विजय रतन सिंह उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम अतिथिगण द्वारा छंद अधिपति गणेश, मां सरस्वती व आदि कवि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गई तदंतर कवियत्री मधु प्रिया चव्हाण द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। उपस्थित साहित्यकारों ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा किए गए शौर्य के प्रदर्शन की सराहना की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सैन्य अधिकारी विजय रतन सिंह को उपस्थित जन द्वारा माला, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर काव्य पाठ करते हुए भारतीय हिन्दी सेवी पंचायत के संयोजक राजवीर सिंह तरंग ने कहा -
हे भारत के वीर जवानों, चढ़ छाती पर वार करो।
थर-थर थर-थर लगे कॉंपने, दुश्मन का संहार करो।।
कवियत्री मधु प्रिया चव्हाण ने पढ़ा -
लिया सिंदूर का बदला यहां की नारियों ने अब।
नहीं चुपचाप बैठेंगे कहाँ तक मौन साधे अब।
इरादे हैं बहुत नापाक तेरे जानते है सब।
मिटा कर हौसले तेरे मिला मिट्टी में देंगे अब।।
भारतीय हिन्दी सेवी पंचायत के सह संयोजक प्रभाकर सक्सेना ने पढ़ा -
विश्व शांति,सद्भभाव संदेशा , दुनिया मे फैलाएंगे
हाथ बढ़ाए जो प्रेम का ,उसको गले लगाएंगे ।
सुनो गौर से दुनिया वालो, हमको आंख दिखाना मत ।
नए जोश संग खड़ा हिन्द है, तेरे घर मे मार के आएंगे।।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय हिन्दी सेवी पंचायत के संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, संरक्षक एम एल गुप्ता, संयोजक राजवीर सिंह तरंग, सह संयोजक प्रभाकर सक्सेना , डॉ सुशील कुमार सिंह, सुरेश पाल सिंह, रामगोपाल, अखिलेश सिंह आदि की सहभागिता रही।
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.