गाय की मृत्यु पर डीएम ने लिया संज्ञान मांगा लिखित शिकायती पत्र।

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में शिथिलता से इंसान और जानवरों की जान संकट में।


बदायूं - जल जीवन मिशन के द्वारा गांव में लगाई जा रही पानी की टंकी के  कार्यों में घोर लापरवाही को बरता जा रहा है विकास खण्ड सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हाई में ग्रामीणों के अनुसार पांच पांच फुट गहरे गढ्ढों को लगभग दो सप्ताह से खोद कर डाल दिया गया हैं। जिसमें  18 जून 2025 की रात्रि के समय एक निराश्रित गाय उसी गड्ढे में गिर गई थी जब सुबह हुई तो ग्रामीणों ने देखा।
गाय की मृत्यु पर डीएम ने लिया संज्ञान मांगा लिखित शिकायती पत्र।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पति पप्पू मौर्य व Rti एक्टिविस्ट सत्येन्द्र सिंह गहलोत को दी ग्रामवासियों के सहयोग से गाय को गढ्ढे से निकालना चाहा लेकिन फंसी होने के कारण से गाय नहीं निकल पाई तब जेसीबी मशीन से साइडों की मिट्टी को हटाया गया और बमुश्किल गाय को निकाला गया  उपरांत गाय को गौशाला में सुरक्षित रख उपचार कराया जा रहा था हालत गम्भीर होने के कारण लगभग दो तीन घण्टे बाद गाय ने दम तोड़ दिया पूरी जानकारी को Rti एक्टिविस्ट सत्येन्द्र सिंह ने जल जीवन मिशन के जेई नवीन कुमार व जिलाधिकारी बदायूं को दी गई जिस पर जिलाधिकारी ने लिखित शिकायत को मांगा जोकि मेल व व्हाट्स ऐप के माध्यम से भेजी गई है। 

बताया जा रहा है सहसवान उप पशु चिकित्सा अधिकारी ने गाय का पीएम किया तो वहीं साथ में आए पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मीडियाकर्मी को गौशाला परिसर में जाने से रोक लगाई आरोप है कि इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि पीएम करने वाली टीम की जल जीवन मिशन के ठेकेदार से सांठ गांठ होना प्रतीत हो रहा है वहीं पीएम के समय मौजूद लोगों ने बताया कि उप पशु चिकित्सा अधिकारी व शैलेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि गाय की मृत्यु पॉलीथिन खाने से हुई है।


सूत्रों की मानें तो यहां कहानी को नया मोड़ देने की कोशिश की जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि गाय मृत्यु पॉलीथिन खाने से हुई है तो आज ही क्यों हुई पहले भी हो सकती थी और बाद में भी हो सकती थी। पशु चिकित्सा अधिकारी और जल जीवन मिशन के कार्यरत ठेकेदार द्वारा सांठ गांठ होने के कारण से मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने