सेल्फी की होड़ में इंजेक्शन ठोंकने की दौड़ में लगे रहे पशु चिकित्सा के कर्मचारी।

RNK SOCIAL TV
0
खानापूर्ति करने वाले पशुधन प्रसार अधिकारी वायरल वीडीओ पर दे रहे अपनी सफाई।

ताजा मामला जनपद बदायूं के गांव कोल्हाई से जुड़ा है कई मुद्दों पर कोल्हाई अपनी तारीफ में प्रथम स्थान पा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पैरावेट से लेकर पशुधन प्रसार अधिकारी तक के पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी चार दिन से पीड़ा से जूझ रहे गोवंश नन्दी के उपचार सेल्फी की होड़ में इंजेक्शन ठोंकने की दौड़ में लगे रहे पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी, पंचायत सचिव अजयपाल सिंह व ग्राम प्रधान ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, नन्दी तेज धूप और जमीन की तपन से भूखा प्यासा तड़पता रहा। गौवंश नन्दी को नहीं रखा गया सुरक्षित स्थान पर, गोकुल धाम गौसेवा महातीर्थ संस्था ने बेसहारा नन्दी को अपना  सहारा दिया है,
जिम्मेदारों ने कर लिया गौसेवा से किनारा।



आज 20/09/2025 को दोपहर में RNK SOCIAL TV ने एक वायरल वीडियो की खबर प्रकाशित की वीडीओ में दिख रहा नन्दी बीमार बताया जाता है

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में कोई अज्ञात वाहन इसे टक्कर मार गया जिस कारण से इसका पैर अपना वजन नहीं साद रहा है।
Rnk Social tv

प्रकाशित खबर पर पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह अपनी सफाई देते हुए नन्दी को इंजेक्शन देते हुए तस्वीर में अलग अलग तारीख में नजर आए, इतना ही नहीं हर बार की तरह इस बार भी पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहानी दोहराई और फिर प्रकाशित खबर को जलन की भावना से प्रकाशित होना बताया ताकि लापरवाही को दबाया जा सके।

इस मामले को निष्पक्ष नजरिया से देखा जाए तो पशुधन प्रसार अधिकारी की तस्वीरें इस बात की पुष्टि कर रही हैं कि नन्दी लगभग 4 दिन से अपनी पीड़ा से जूझ रहा है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह उच्चाधिकारियों को गुमराह करने और अपने बचाओ  के लिए जीपीएस फोटो लेकर खानापूर्ति करते हैं ताकि कार्यवाही से बच सकें।

जबकि सच्चाई यह है कि वायरल वीडीओ में दिख रहे नन्दी को यदि वास्तविक रूप से बचाने का प्रयास किया गया होता तो उसके स्वास्थ्य की चिन्ता की गई होती तथा पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह नन्दी के उपचार के साथ साथ उसके लिए सुरक्षित स्थान का चयन करते और उसकी चारे पानी की व्यवस्था करते।
गोकुल धाम गौसेवा तीर्थंकर


लेकिन ऐसा पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नहीं किया क्यूंकि सूत्र बताते हैं कि उप चिकित्सा अधिकारी से एडी बरेली तक का पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को संरक्षण प्राप्त है ऐसा सूत्रों का कहना है।

खबर प्रकाशित होने के बाद पीड़ित नन्दी को स्वास्थ्य व चारे पानी की व्यवस्था बनी रहे इसके लिए ग्राम प्रधान पति पप्पू शाक्य ने गोकुल धाम गौसेवा महातीर्थ संस्था को फोन कर बताया जिसमें संस्था की एंबुलेंस आई और उसे अपने सेवा धाम ले गई।

इस कार्य के लिए नागरिकों ने सेवाधाम की तारीफ की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default