विकसित उत्तर प्रदेश 2047 से 11 अपेक्षाएं।

RNK SOCIAL TV
0
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए मेरे विचार और संकल्प ये हैं जो कहीं न कहीं नागरिकों के हित में अपना सहयोग करेंगे और नया राष्ट्र निर्माण करेंगे।

योगी आदित्यनाथ जी की सरकार व पंचायती राज विभाग से विकसित उत्तर प्रदेश 2047 से 11  ये अपेक्षाएं हैं।


👉 ई ग्राम स्वराज व मेरी पंचायत को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए अभी आधी जानकारी प्राप्त होती है।

👉 प्रत्येक पंचायत में एक शव वाहन की व्यवस्था हो ताकि स्वर्ग सिधार जाने वाले व्यक्तियों को गंगाघाट व शमशान घाट पर आसानी से पहुंच सके।

👉 प्रत्येक गांव में एक बारात घर या कार्यक्रम कक्ष हो ताकि नागरिकों की बेटीयों के विवाह के समय आने वाली बारात आराम से ठहर सके।

👉 सभी पंचायतों में कम से कम एक उद्योग हो ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और गांव से पलायन रुक सके आज भी प्रत्येक पंचायत में 100 से अधिक परिवार मजबूरन प्रवास में हैं।

👉 पंचायतों में एक सचिव पर दस पंचायतों का चार्ज हटा कर एक पंचायत में एक सचिव की तैनाती हो ताकि रिश्वत/कमीशन रूपी भ्रष्टाचार समाप्त हो नागरिकों को समय से सेवाएं प्राप्त हों।

👉 प्रत्येक पंचायत में एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि हमारे इतिहास और महापुरुषों की जीवनी और संघर्ष की कहानी हमें हमेशा याद रहे और उनके बारे में बच्चे जान सकें स्थल की पहचान मजबूत हो।

👉 प्रत्येक पंचायत में एंटीवेनम इंजेक्शन की उपलब्धता की व्यवस्था हो ताकि बुरे वक्त में किसी नागरिक की सर्पदंश से मृत्यु नहीं होकर नागरिक स्वास्थ्य रहे सके।

👉 प्रत्येक पंचायत में एक ड्राइविंग स्कूल की व्यवस्था हो ताकि हमारे बच्चे जब 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लें तब उन्हें सही दिशा में वाहन चलाना सिखाया जा सके और यातायात नियमों से परिचित व सिखाया जा सके, इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ साथ किसी के माथे का सिन्दूर और किसी मां की गोद सूनी होने से बच सकती है।

👉 प्रत्येक पंचायत में उप प्रधान की व्यवस्था को लागू किया जाए ताकि प्रधान के कार्यों में हाथ बंटा सके और पंचायत के कार्यों की निगरानी भी हो सके जब प्रदेश में उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं तो गांव में उप प्रधान क्यों नहीं इस पर विचार किया जाए।

👉 प्रत्येक पंचायत में राशन दुकान का समय 5 वर्ष ही रख पुनः पंचायत चुनाव की तरह राशन डीलर का चुनाव किया जाए ताकि घटतौली कमीशनखोरी और कार्ड धारकों से अभद्र भाषाओं जैसे व्यावहारिक रवैया में कमी आए और कार्ड धारकों को सम्मान पूर्वक अपना राशन प्राप्त हो सके।

👉 प्रत्येक पंचायत से सामाजिक अराजनैतिक संगठनों के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभागीय कार्ययोजना तैयार होने वाली बैठकों में शामिल किया जाए ताकि सही कार्यों को किया जा सके जब अराजनैतिक संगठनों की भागीदारी होगी तो भ्रष्टाचार जैसे मामले काफी हद तक कम हो सकते हैं क्योंकि वह संगठन निस्वार्थ सेवाभाव से नागरिकों की बात रखते हैं और नागरिकों के अधिकारों के लिए कुछ भ्रष्ट तत्वों से संघर्ष करते हैं समाज को जागरूक करते हैं समाज को सही और गलत की पहचान कराते इसलिए उनकी भागीदारी भी आवश्यक है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default