सहसवान क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी किसान शेर सिंह के साथ कृषि दवा के नाम पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
पीड़ित किसान के अनुसार वह बिल्सी स्थित अजीत नामक दुकानदार की कृषि खाद–बीज–उर्वरक की दुकान से मटर की फसल के लिए दवा खरीदकर लाया था। दुकानदार द्वारा बताई गई विधि के अनुसार किसान ने दवा का छिड़काव किया, छिड़काव करते ही एक दो दिनों में पूरी मटर की फसल सूखने लगी और अंततः नष्ट हो गई।
किसान शेर सिंह का कहना है कि फसल ही उसकी आजीविका का मुख्य साधन थी। दवा के प्रयोग से फसल बर्बाद होने के कारण उसे भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। जब किसान ने इस संबंध में दुकानदार अजीत से शिकायत की और नुकसान की जानकारी दी, तो दुकानदार ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय कोई सुनवाई नहीं की और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसानों के साथ धोखाधड़ी का गंभीर उदाहरण हैं। किसानों ने मांग की है कि संबंधित कृषि विभाग इस मामले की जांच कराए और दोषी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य किसान को इस प्रकार का नुकसान न झेलना पड़े।
फिलहाल पीड़ित किसान प्रशासन और कृषि अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है, ताकि उसे हुए नुकसान की भरपाई हो सके और दोषियों को दंड मिले।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.