डीएम ने एसआई परीक्षा के लिए बनाए गए केन्द्रों का किया निरीक्षण

RNK SOCIAL TV
0

बदायूँ : 27 फरवरी उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने उप निरीक्षक (एसआई) परीक्षा के लिए बनाए गए महात्मा गांधी इंटर कालेज उझानी व राजकीय पॉलिटेक्निक आदि परीक्षा केन्द्रों में की गई सीसीटीवी, प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार आदि में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों व परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचितापूर्ण व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा परीक्षा के लिए समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default